एशियाई खेलों की स्क्वैश मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी ने जोशना और वेलावन को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्क्वैश मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले एथलीट जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार के कौशल और संकल्प की सराहना की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों की स्क्वैश मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों के शानदार कौशल और दृढ़ संकल्प की सराहना की।
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से जोशना चिनप्पा की निरंतरता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जोशना का साल 2010 से लगातार एशियाई खेलों में भाग लेना और हर आयोजन में पदक जीतना वास्तव में उल्लेखनीय है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से भी दोनों एथलीटों को बधाई दी और उनके असाधारण कौशल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।