एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी ने हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों की महिला स्किफ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा के प्रदर्शन की सराहना की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों की महिला स्किफ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय खिलाड़ी हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा ने अपने दृढ़ संकल्प और निरंतरता के बल पर भारत को पदक मंच (पॉडियम) तक पहुंचाया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस उपलब्धि के साथ खिलाड़ियों ने पिछले प्रदर्शन में सुधार किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किए गए एक संदेश में कहा गया कि इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से भारत का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।