एशियाई खेल: पुरुष कबड्डी टीम ने बरकरार रखा स्वर्ण पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेल में एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन बनी भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल में स्वर्ण पदक को बरकरार रखने पर भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को बधाई दी है। टीम के एक बार फिर चैंपियन बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प ने देश को गौरवान्वित किया है।
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि टीम की यह सफलता भविष्य में आने वाले कई अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने पूरी टीम को उनके आगामी प्रयासों और भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा किया कि पुरुष कबड्डी टीम ने एशियाई खेल में स्वर्ण पदक बरकरार रखकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। प्रधानमंत्री ने पोस्ट में लिखा, "एक बार फिर चैंपियन! हमारी पुरुष कबड्डी टीम को एशियाई खेल में स्वर्ण पदक बनाये रखने पर बधाई। उनके दृढ़ संकल्प से देश बहुत गौरवान्वित हुआ है। उनकी सफलता कई आने वाले खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। भविष्य के प्रयासों के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं।"