एशियाई खेल 2026: पुरुषों की स्किफ स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर पीएम मोदी ने प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 की पुरुषों की स्किफ स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली जोड़ी प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस की उपलब्धि की सराहना की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 की पुरुषों की स्किफ स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को कौशल और दृढ़ संकल्प से प्रेरित एक उल्लेखनीय सफलता बताया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस जोड़ी ने अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार करते हुए पोडियम तक का सफर तय किया, जो उनकी मेहनत को दर्शाता है। श्री मोदी ने प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से इस सफलता को 'विशेष और शानदार' बताया। पोस्ट में कहा गया कि खिलाड़ियों ने अपने पिछले प्रदर्शनों को पीछे छोड़ते हुए इस बार पोडियम तक पहुंचकर शानदार प्रदर्शन किया है।