पीएम मोदी ने अशोक सिंघल को दी श्रद्धांजलि, सामाजिक एकता और सादगी के प्रति उनके समर्पण को किया याद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री अशोक सिंघल के जीवन और विचारों पर एक लेख साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दृढ़ विश्वास, सादगी और सामाजिक एकता के प्रति उनके अटूट समर्पण को याद किया। प्रधानमंत्री ने श्री सिंघल के अथक संगठनात्मक कार्यों का स्मरण किया और उनके जीवन एवं विचारों को समर्पित एक विशेष लेख साझा किया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर साझा किए गए संदेशों में प्रधानमंत्री ने लिखा कि श्री अशोक सिंघल जी का व्यक्तित्व दृढ़ संकल्प और सादगी का एक अद्भुत संगम था। उन्होंने आगे कहा कि संगठन के कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा, आध्यात्मिक आस्था और सामाजिक एकता के लिए उनका समर्पण हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।


