प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट का जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में अपनी 25 वर्षों की सेवा पूरी करने पर डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका धन्यवाद किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं और विचारपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद दिया है। यह शुभकामना संदेश प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्र की 25 वर्षों की सेवा पूरी करने के अवसर पर भेजा गया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर दोहराया कि भारत, डोमिनिका के साथ अपनी स्थायी मित्रता को बहुत अधिक महत्व देता है। उन्होंने दोनों देशों के बीच साझेदारी को और अधिक मजबूत करने तथा दोनों राष्ट्रों के लोगों की साझा प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री स्केरिट, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और विचारपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद। भारत डोमिनिका के साथ अपनी स्थायी मित्रता को बहुत महत्व देता है। हम अपनी साझेदारी को और मजबूत करने तथा अपने देशों के लोगों की साझा प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।”