प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने डॉ. मनमोहन सिंह के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। उन्होंने अपने संदेश में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उन्हें याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
