प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना के योद्धाओं के साहस और समर्पण को सलाम किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वायुसेना दिवस के अवसर पर भारतीय वायुसेना के जवानों को हार्दिक बधाई दी। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री ने वायुसेना के योद्धाओं के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया और कहा कि पूरे भारत को उन पर गर्व है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट के माध्यम से वायुसेना के जवानों के साहस और समर्पण की सराहना की। उन्होंने लिखा, “भारत को अपने वायुसेना योद्धाओं पर गर्व है। वायुसेना दिवस पर, आसमान की रक्षा करने के उनके साहस और समर्पण को हम सलाम करते हैं!”
