प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामहिम शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शाही परिवार और दुबई की जनता के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महामहिम शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुखद अवसर पर उन्होंने शाही परिवार और दुबई की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि महामहिम शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम ने समाज की सेवा के लिए जो प्रयास किए, उन्हें आने वाली पीढ़ियां सदैव स्मरण करेंगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने उनके समाज सेवा के कार्यों की सराहना की और प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को चिर शांति मिले।
