प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया जीवन के चार लक्ष्यों के लिए उत्तम स्वास्थ्य अनिवार्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषित के माध्यम से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति के लिए अच्छे स्वास्थ्य को मुख्य आधार बताया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक संस्कृत सुभाषित साझा किया है। इस सुभाषित में अच्छे स्वास्थ्य को जीवन के चार प्रमुख लक्ष्यों—धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष—की प्राप्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण आधार बताया गया है।
प्रधानमंत्री ने साझा किए गए श्लोक में लिखा: "सुखोपविष्टास्ते तत्र पुण्यां चक्रुः कथामिमाम् | धर्मार्थकाममोक्षाणामारोग्यं मूलमुत्तमम्।।"
इस सुभाषित का अर्थ स्पष्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि शांत भाव से बैठे महान ऋषियों ने इस पवित्र कथा का वर्णन किया है। इसके अनुसार, धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जैसे जीवन के चार लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उत्तम स्वास्थ्य ही मूल और मुख्य आधार है।


