प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री एल.के. आडवाणी से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री श्री एल.के. आडवाणी के आवास पर उनसे मुलाकात की और राष्ट्र-निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री श्री एल.के. आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने श्री आडवाणी द्वारा दशकों तक की गई जनसेवा और राष्ट्रीय जीवन में उनके महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री आडवाणी के योगदान ने देश की प्रगति पर एक अमिट छाप छोड़ी है। अपनी इस मुलाकात के बारे में एक्स (X) पर जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि आडवाणी जी ने राष्ट्र-निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया है और भारत की प्रगति को मजबूत करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।