रक्तदान
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने विद्यालय में शेड निर्माण के लिए ₹11 लाख तथा जिला परिषद सदस्य ने ₹10 लाख देने की घोषणा की|

एनएसएस के 57वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित ''कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने विद्यालय में शेड निर्माण के लिए ₹11 लाख तथा जिला परिषद सदस्य ने ₹10 लाख देने की घोषणा की
सरस्वती नगर,24 सितंबर (के.आर. गुन्दियानी) राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,सरस्वती नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं,स्वयंसेवकों एवं आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग देना रहा। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि एवं एचएसएससी सदस्य अमर सिंह, एबीवीपी प्रदेश अध्यक्ष सुशील मेहत्ता, मांगे राम गुन्दियानी प्रधान एवं पूर्व सरपंच,श्री सर्वजीत रघुवंशी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रक्तदान को मानवता की सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक बताते हुए युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा समाज के सभी वर्गों से स्वैच्छिक रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।शिविर में सिविल अस्पताल, यमुनानगर से आई डॉ.संजीव,अनिल मेहता,सीमा की टीम द्वारा शिविर में रक्त एकत्रित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं को रक्तदान से संबंधित आवश्यक सावधानियों एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्रदान की। मुख्य अतिथि द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात भी मिली।कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने विद्यालय में शेड निर्माण के लिए ₹11 लाख देने की घोषणा की। वहीं जिला परिषद सदस्य द्वारा शेड निर्माण के लिए ₹10 लाख देने की घोषणा की गई।इस प्रकार विद्यालय में शेड निर्माण के लिए कुल ₹21 लाख की राशि देने की घोषणा की गई।विद्यालय में शेड बनने से विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों, प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य बड़े आयोजनों के संचालन में सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से बरसात, तेज धूप तथा खराब मौसम के दौरान विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा।विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित में की गई इन घोषणाओं के लिए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा एवं जिला परिषद सदस्य का विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेश कुमार,जिला एनएसएस कार्यकारी,विजेन्द्र सिंह,एबीवीपी जिला प्रमुख नितिश उपाध्याय, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार हसला प्रधान विनोद सैनी,गुरमीत सैनी, महावीर सिंह,रविन्द्र राठी,सुरेन्द्र कुमार,प्रभजोत सिंह,विशेष अध्यापक राजेश कुमार,सुनीता देवी,कविता रानी,मीनू सहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ सदस्यों एवं जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा। कैप्सन: मुख्य अतिथि श्याम सिंह राणा रक्तदाता को बैज लगाते हुए 2.रक्त दान शिविर में भाग लेते हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट गण

