उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे, जहाँ वे 'विश्व सेवा दिनम' और एक मेडिकल एकेडमी के स्नातक दिवस समारोह में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर 2026 को केरल के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति कोल्लम स्थित माता अमृतानंदमयी मठ में आयोजित होने वाले 'विश्व सेवा दिनम' समारोह में शिरकत करेंगे। यह आयोजन माता अमृतानंदमयी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर किया जा रहा है, जिसमें वार्षिक समारोह के साथ-साथ कई मानवीय पहलों का शुभारंभ भी किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, उपराष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम स्थित श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के स्नातक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
