एशियाई खेलों में पारुल चौधरी ने जीता कांस्य पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों की महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट पारुल चौधरी के प्रदर्शन की सराहना की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पारुल चौधरी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने पारुल के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि पोडियम तक पहुँचने के साथ-साथ अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन दर्ज करना इस उपलब्धि को और भी खास बनाता है।
प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि पारुल के समर्पण और अटूट लगन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने पारुल के भविष्य के सभी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के माध्यम से इस उपलब्धि को साझा करते हुए लिखा कि पारुल चौधरी का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। पोस्ट में कहा गया कि उनके समर्पण और अटूट लगन पर पूरे भारत को गर्व है।