एशियाई खेलों में पारुल चौधरी ने जीता कांस्य पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों की महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय एथलीट पारुल चौधरी को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय एथलीट पारुल चौधरी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने पारुल चौधरी की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता उभरते हुए एथलीटों के लिए बेहद प्रेरणादायक है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की। पीएमओ इंडिया के पोस्ट में प्रधानमंत्री ने पारुल चौधरी को पदक जीतने पर बधाई देते हुए उनके भविष्य के प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।