एशियाई खेलों में महिला 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने एथलीटों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर किरण पहल, पूवम्मा एम.आर., प्राची और विथ्या रामराज को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एथलीटों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी गति और दृढ़ संकल्प ने भारत को पोडियम पर शीर्ष स्थान तक पहुंचाया।
प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को भारतीय एथलेटिक्स के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन इस बात का एक उत्कृष्ट उदाहरण है कि टीमवर्क और टीम भावना के माध्यम से क्या हासिल किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिए एथलीटों को बधाई देते हुए लिखा, "एशियाई खेलों में महिला 4×400 मीटर रिले में शानदार प्रदर्शन के लिए किरण पहल, पूवम्मा एम.आर., प्राची और विथ्या रामराज को बधाई। उनकी गति और दृढ़ संकल्प ने भारत को पोडियम पर शीर्ष स्थान तक पहुंचाया। यह भारतीय एथलेटिक्स के लिए गर्व का क्षण है और टीम भावना के साथ क्या कुछ हासिल किया जा सकता है, इसका शानदार उदाहरण है!"
प्रधानमंत्री ने सभी एथलीटों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।