एशियाई खेलों में सेपकटकरा में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी ने पुरुष क्वाड्रेंट टीम को कांस्य पदक पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों के पुरुष क्वाड्रेंट इवेंट में पहली बार कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों के पुरुष क्वाड्रेंट इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष क्वाड्रेंट टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को भारतीय सेपकटकरा के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया है।
प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि एशियाई खेलों के पुरुष क्वाड्रेंट इवेंट में यह भारत का पहला पदक है। उन्होंने टीम के दृढ़ संकल्प और लड़ने के जज्बे की सराहना करते हुए इसे मिसाल कायम करने वाला बताया।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किए गए एक पोस्ट में कहा गया कि यह उपलब्धि देश भर में सेपकटकरा खेल को और अधिक बढ़ावा देगी।