एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में अपना खिताब बरकरार रखते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखने पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को देश के लिए हर्ष और उल्लास का अवसर बताया।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए टीम की सराहना की। पोस्ट में कहा गया, “स्वर्ण पदक एक बार फिर भारत के नाम! एशियाई खेलों में अपना खिताब बरकरार रखने पर हमारी पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई। यह निस्संदेह देश के लिए हर्ष और उल्लास का अवसर है।”
प्रधानमंत्री ने टीम के सभी सदस्यों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और उनके कल्याण एवं सफलता की कामना की।