पोषण माह: आंगनवाड़ी बच्चों के साथ पौष्टिक आहार साझा करने की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की अपील
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोगों से अपने जन्मदिन और त्योहारों जैसे विशेष अवसरों पर आंगनवाड़ी के बच्चों को पौष्टिक आहार देने का सुझाव दिया है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने पोषण माह के अवसर पर जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि नागरिक अपने जन्मदिन, त्योहारों या किसी भी विशेष अवसर पर आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ पौष्टिक आहार साझा करें।
श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से इस पहल को साझा किया। उन्होंने लिखा, “हर खुशी में बच्चों का पोषण, हर कदम में जनभागीदारी। इस पोषण माह, अपने जन्मदिन, त्योहार या किसी खास अवसर पर आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ पौष्टिक आहार साझा करें। आइए, मिलकर स्वस्थ बचपन और मजबूत भारत की नींव रखें।”
यह अपील पोषण माह 2026 के तहत बच्चों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
