प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिवस की शुभकामनाओं के लिए राम नाथ कोविंद का जताया आभार
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिवस पर मिली शुभकामनाओं के लिए पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद का धन्यवाद किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर श्री राम नाथ कोविंद द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट साझा किया।
अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने श्री राम नाथ कोविंद की हार्दिक शुभकामनाओं और उनके प्रेरणादायक शब्दों के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका निरंतर यह प्रयास रहा है कि हर भारतीय, विशेष रूप से वे लोग जो लंबे समय से वंचित रहे हैं, उन्हें गरिमा, अवसर और सशक्तिकरण प्राप्त हो सके।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि उनका साझा संकल्प एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक समर्पण के साथ निरंतर काम करते रहना है।