प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- युवाओं के साहस का प्रतीक है उनका जज्बा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके साहस और शौर्य को स्वतंत्रता आंदोलन के लिए प्रेरणादायक बताया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने अपने अदम्य साहस और शौर्य के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई धार प्रदान की।
प्रधानमंत्री ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र के सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने की उनकी भावना आज भी भारत के युवाओं के साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बनी हुई है।
इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, "शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। अपने अदम्य साहस और शौर्य से उन्होंने आजादी के आंदोलन को नई धार दी। राष्ट्र के सम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का उनका जज्बा भारत के नौजवानों की हिम्मत और हौसले का प्रतीक है।"

