प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान क्रांतिकारी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनके पराक्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण को नमन किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा ने भारत माता को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए श्यामजी कृष्ण वर्मा ने जिस पराक्रम और पुरुषार्थ का परिचय दिया, उसे राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री ने लिखा, “महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर सादर नमन। मां भारती की पराधीनता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने जिस पराक्रम और पुरुषार्थ का परिचय दिया, कृतज्ञ राष्ट्र उसे कभी भुला नहीं सकता।”

