प्रधानमंत्री मोदी ने जाम्बिया के राष्ट्रपति द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्र की 25 वर्षों की सेवा पूरी करने पर जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को धन्यवाद दिया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्र की 25 वर्षों की सेवा पूरी करने के अवसर पर जाम्बिया गणराज्य के राष्ट्रपति श्री हाकाइंडे हिचिलेमा द्वारा दी गई हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भारत, जाम्बिया के साथ अपनी मित्रता को बहुत महत्व देता है और वह दोनों देशों के बीच घनिष्ठ साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए तत्पर है।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के माध्यम से राष्ट्रपति हिचिलेमा को धन्यवाद देते हुए लिखा, “राष्ट्रपति हिचिलेमा, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। भारत जाम्बिया के साथ अपनी मित्रता को बहुत महत्व देता है और मैं हमारी घनिष्ठ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर हूँ।”