राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 6 से 8 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 6 से 8 अक्टूबर, 2026 तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी, जिसमें वह एम्स बिलासपुर और अटल सुरंग का भ्रमण करेंगी।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 06 से 08 अक्टूबर, 2026 तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी।
अपने इस दौरे के दौरान, 06 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी।
इसके पश्चात, 07 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपति लाहौल-स्पीति जिले के रोहतांग स्थित अटल सुरंग का दौरा करेंगी।
