राष्ट्रपति भवन में गार्ड परिवर्तन समारोह के समय में बदलाव, अब इस समय होगा आयोजन
राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में आयोजित होने वाले गार्ड परिवर्तन समारोह का समय बदल दिया गया है, जो अब शनिवार को सुबह 07:30 से 08:30 बजे के बीच होगा।

राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक सूचना के अनुसार, राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले गार्ड परिवर्तन समारोह के समय में बदलाव किया गया है।
इस शनिवार, 10 अक्तूबर 2026 से यह समारोह नए निर्धारित समय के अनुसार आयोजित किया जाएगा। अब यह कार्यक्रम प्रातः 07:30 बजे से 08:30 बजे के बीच संपन्न होगा।
