एशियाई खेलों में तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों की पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट तेजस्विन शंकर को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर तेजस्विन शंकर को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि दो दिनों तक चलने वाले इतने कठिन इवेंट्स में टिके रहने के लिए गजब की क्षमता, सहनशक्ति और पक्के इरादे की आवश्यकता होती है।
श्री मोदी ने कहा कि तेजस्विन शंकर ने इन तीनों गुणों का शानदार उदाहरण पेश करते हुए अपने अभियान का मजबूती से समापन किया, जो कि एक सराहनीय उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि दो दिनों तक चलने वाले चुनौतीपूर्ण आयोजनों में भाग लेने के लिए असाधारण क्षमता और दृढ़ संकल्प की जरूरत होती है। तेजस्विन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इस पदक को हासिल किया है।