एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर पीएम मोदी ने मुक्केबाज परवीन को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों की महिलाओं की 65 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर परवीन को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 65 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के कड़े फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने पर मुक्केबाज परवीन को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि परवीन की यह उपलब्धि भारतीय बॉक्सिंग के इतिहास में एक और शानदार अध्याय जोड़ती है। उन्होंने इस सफलता को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह जीत खेल में उत्कृष्टता के प्रति परवीन के समर्पण को दर्शाती है।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किए गए संदेश में कहा गया कि कड़े मुकाबले के बाद परवीन द्वारा जीता गया यह स्वर्ण पदक असाधारण है। श्री मोदी ने परवीन के भावी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।