दूरसंचार विभाग ने 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान का किया समापन
दूरसंचार विभाग ने 'स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत' थीम के साथ चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान का समापन किया।

दूरसंचार विभाग (DoT) ने 17 सितंबर 2026 से 2 अक्टूबर 2026 तक 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान का आयोजन किया। यह अभियान "स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत" थीम पर आधारित था।
इस अभियान के माध्यम से एक व्यापक राष्ट्रीय आंदोलन को गति दी गई, जिसमें नागरिकों के साथ-साथ दूरसंचार विभाग के मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों, मैदानी इकाइयों और संबंधित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विभाग और उसके पीएसयू तथा फील्ड कार्यालयों ने देश भर में उपेक्षित क्षेत्रों और निर्धारित स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (CTU) के कायाकल्प और उन्हें पुनर्जीवित करने के लिए समर्पित स्वच्छता अभियानों का संचालन किया।
इस अभियान का समापन 2 अक्टूबर 2026 को 'स्वच्छ भारत दिवस' के अवसर पर हुआ। इस मौके पर केंद्रीय संचार और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने "एक पेड़ माँ के नाम" पहल के तहत एक पौधा लगाया।


