प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित माछर की वीरता की सराहना की, कहा- 'वे एक हीरो हैं'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद सैकड़ों लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित माछर के अदम्य साहस और संकल्प की प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कैप्टन स्मित माछर द्वारा लोगों की जान बचाने के लिए दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कैप्टन माछर ने भारी खतरे का सामना किया और स्वयं गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद दूसरों के जीवन की रक्षा करने के लिए अटूट संकल्प का परिचय दिया।
प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार, कैप्टन माछर की इस वीरता के कारण सैकड़ों लोगों की जान बच सकी और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि भारत को कैप्टन माछर पर गर्व है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, “कैप्टन स्मित माछर एक हीरो हैं। भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों के जीवन की रक्षा करने के लिए अदम्य साहस और अटूट संकल्प का परिचय दिया। उनकी वीरता ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। भारत को कैप्टन माछर पर गर्व है।”
प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित माछर के शीघ्र स्वस्थ होने, नई ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की है।

