प्रधानमंत्री मोदी ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के 49 किलोग्राम भार-वर्ग की भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के 49 किलोग्राम भार-वर्ग की भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मीराबाई चानू का दृढ़ संकल्प और निरंतरता देश के लिए प्रेरणास्रोत है और भारत को उन पर गर्व है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के माध्यम से मीराबाई चानू को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पोस्ट में उल्लेख किया गया कि यह मीराबाई चानू के लिए एक खास रजत पदक है और उनकी मेहनत देश को प्रेरित करती रहती है।