एशियाई खेलों में रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल ने जीता कांस्य पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों की पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर खिलाड़ी रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी शुभकामनाएं साझा करते हुए कहा कि इस पूरी अवधि के दौरान रुद्राक्ष की एकाग्रता और अनुशासन प्रशंसनीय रहा। श्री मोदी ने रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल के भविष्य के प्रयासों के लिए भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

