भारतीय खेल इकोसिस्टम में आए बदलावों पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन का लेख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन के एक लेख को साझा किया है, जिसमें भारतीय एथलीटों को मिलने वाले समर्थन में आए महत्वपूर्ण बदलावों का जिक्र किया गया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन द्वारा लिखित एक लेख को साझा किया है। इस लेख में देशभर के एथलीटों को समर्थन प्रदान करने के तौर-तरीकों में आए महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी दी गई है।
सुश्री वलारिवन ने अपने लेख में इस बात पर प्रकाश डाला है कि प्रधानमंत्री का समर्थन खेल महाकुंभ और खेलो इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से युवा प्रतिभाओं के पोषण से लेकर एथलीटों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाओं के प्रावधान तक विस्तृत है। उन्होंने लेख में उल्लेख किया कि प्रतियोगिता के उच्चतम स्तर पर भी खिलाड़ियों को व्यापक समर्थन प्रदान किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस लेख को साझा करते हुए लिखा कि भारतीय खेल जगत में खिलाड़ियों को समर्थन देने के तरीके में एक बड़ा बदलाव आया है। पीएमओ ने लेख का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से लेकर उच्चतम स्तर के प्रशिक्षण और सहायता तक व्याप्त है और इसे अवश्य पढ़ा जाना चाहिए।
