भारतीय नौसेना का स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' स्पेन के वालेंसिया पहुंचा
भारतीय नौसेना का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत आईएनएस त्रिशूल अपनी अंतरराष्ट्रीय तैनाती के तहत स्पेन के वालेंसिया पहुंचा है।
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल', भूमध्य सागर, अटलांटिक और उससे सटे समुद्री क्षेत्रों में अपनी तैनाती के दौरान 30 सितंबर 2026 को वालेंसिया, स्पेन पहुँचा। यह बंदरगाह यात्रा मित्र देशों और सहयोगी नौसेनाओं के साथ भारतीय नौसेना की निरंतर समुद्री सहभागिता के प्रयासों का एक हिस्सा है।
वालेंसिया बंदरगाह पर अपने प्रवास के दौरान, आईएनएस त्रिशूल स्पेन की नौसेना के साथ पेशेवर बातचीत और क्रॉस-डेक विज़िट (एक-दूसरे के जहाजों का दौरा) करेगा। इसके साथ ही, दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ को मजबूत करने के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से दोनों देशों की नौसेनाओं को अपने परिचालन संबंधी अनुभवों को साझा करने का अवसर मिलेगा।
अपनी वर्तमान तैनाती के दौरान, आईएनएस त्रिशूल ने इससे पहले टूलॉन में फ्रांसीसी नौसेना के साथ 'अभ्यास वरुण' के 24वें संस्करण में भी भाग लिया था। इस अभ्यास के बंदरगाह और समुद्र, दोनों चरणों में विभिन्न पेशेवर गतिविधियां आयोजित की गई थीं।
भारतीय नौसेना के अनुसार, यह तैनाती परिचालन तत्परता, समुद्री सहभागिता और अंतर्राष्ट्रीय पहुंच के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य एक सुरक्षित और स्थिर समुद्री वातावरण को बढ़ावा देना है।


