महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और राइजा ढिल्लों की उपलब्धि की सराहना की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और राइजा ढिल्लों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी एकाग्रता, सटीकता और टीमवर्क ने भारतीय खेलों के लिए एक और गर्व का क्षण प्रदान किया है। उन्होंने इन तीनों खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट के माध्यम से खिलाड़ियों को बधाई देते हुए लिखा कि परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और राइजा ढिल्लों की इस सफलता ने भारतीय खेल जगत का मान बढ़ाया है।