The हरफ़नमौला'S Club’ द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को आयोजित ‘NATRAAJ – Themed Dandiya Night: The Festival of Togetherness
The हरफ़नमौला'S Club’ की ‘NATRAAJ – Themed Dandiya Night’ उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न यमुनानगर, 12 अक्टूबर 2026(संजीव ओबरॉय) ‘The हरफ़नमौला'S Club’ द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को आयोजित ‘NATRAAJ – Themed Dandiya Night: The Festival of Togetherness’ उत्साह, उमंग और आपसी प्रेम के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में शहर की अनेक महिलाओं, गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कला प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डांडिया और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
‘The हरफ़नमौला'S Club’ की ‘NATRAAJ – Themed Dandiya Night’ उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न
यमुनानगर, 12 अक्टूबर 2026(संजीव ओबरॉय)
‘The हरफ़नमौला'S Club’ द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को आयोजित ‘NATRAAJ – Themed Dandiya Night: The Festival of Togetherness’ उत्साह, उमंग और आपसी प्रेम के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में शहर की अनेक महिलाओं, गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कला प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डांडिया और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
क्लब की संस्थापक श्रीमती ममता शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को कला, संस्कृति और आपसी सौहार्द के माध्यम से जोड़ना तथा महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सकारात्मक मंच उपलब्ध करवाना था। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों, अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित महिलाओं के सामूहिक प्रयासों ने इस पहल को यादगार बना दिया।
उन्होंने क्लब के सदस्यों श्री संजय शर्मा, श्री मुकेश जी, श्रीमती मीना कांबोज, श्रीमती अनुभा गर्ग, श्रीमती कंचन मिश्रा, डॉ. कमल जी, श्री मोनू जी, श्री अमित शर्मा एवं श्री हरजिंदर जी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर, नृत्यांगना एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व श्रीमती उमा पराशर जी उपस्थित रहीं। वहीं, श्रीमती सारिका मित्तल जी, मेंटर, KUK NGO, ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इसके अतिरिक्त NDTV/IANS News से जुड़ीं श्रीमती रजनी जी, यमुनानगर की वार्ड नंबर 22 की पार्षद श्रीमती रुचि शर्मा जी, मार्केटिंग कमेटी के चेयरपर्सन श्री राकेश त्यागी जी, श्री अंकित कपिल जी, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती मनोरमा चौधरी जी तथा पंजाब केसरी की वरिष्ठ संपादक श्रीमती रंजना वर्मा जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
सामाजिक संस्थाओं को प्रोत्साहन देने की पहल
इस आयोजन में सामाजिक सरोकारों को भी विशेष महत्व दिया गया। आरोहण संस्थान की ओर से स्टॉल लगाया गया, जिसके माध्यम से संस्था के कार्यों को प्रोत्साहित किया गया। संस्था की कोऑर्डिनेटर श्रीमती रेखा जी समाज के लिए सराहनीय कार्य कर रही हैं। क्लब ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इसी क्रम में मृत्युंजय फाउंडेशन को भी अपना कार्य प्रदर्शित करने के लिए निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध करवाया गया। बच्चों के हित में कार्य कर रही इस संस्था के युवा प्रतिनिधि के प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए क्लब ने सामाजिक सहयोग और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाया।
मीडिया के सहयोग से कार्यक्रम को मिली व्यापक पहचान
कार्यक्रम की सफलता में मीडिया का विशेष योगदान रहा। श्री सत्यम नागपाल जी ने कार्यक्रम को लाइव दिखाने में सहयोग दिया। इसके साथ ही खबरदार न्यूज़ से श्रीमती रेनू पुंडीर का जी तथा ‘सच की ध्वनि’ से श्री संजीव ऑबेरॉय जी सहित कवरेज करने वाले सभी मीडिया प्रतिनिधियों का क्लब ने आभार व्यक्त किया।
क्लब ने कहा कि मीडिया समाज में सकारात्मक पहलों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। सभी पत्रकारों और मीडिया सहयोगियों द्वारा दिए गए समय, सहयोग एवं कवरेज के लिए संस्था हृदय से आभारी है।
अतिथियों के सम्मान, जलपान और डांडिया की रही विशेष व्यवस्था
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के सम्मान के साथ सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी। साथ ही, यह सुनिश्चित किया गया कि सभी प्रतिभागियों को डांडिया स्टिक कार्यक्रम स्थल पर ही उपलब्ध हों, ताकि कोई भी प्रतिभागी डांडिया के बिना न रहे और सभी उत्सव का भरपूर आनंद ले सकें।
महिलाओं ने संगीत, नृत्य और गरबा के माध्यम से अपनी खुशियाँ साझा कीं। पूरे आयोजन में उत्सव, सहभागिता और आपसी अपनत्व का सुंदर संगम देखने को मिला।
समाज के साथ मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प
श्रीमती ममता शर्मा ने कहा कि ‘The हरफ़नमौला'S Club’ की यह डांडिया नाइट समाज के साथ जुड़ने और सकारात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक पहल है। क्लब भविष्य में भी कला, साहित्य, संगीत, कविता, गायन और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से ऐसे मंच तैयार करने के लिए प्रयासरत रहेगा, जहाँ लोग सप्ताहभर की व्यस्तता और तनाव से कुछ समय निकालकर अपनी प्रतिभा साझा कर सकें और मानसिक सुकून का अनुभव कर सकें।
उन्होंने कहा, “यह मंच जनता का, जनता के लिए और जनता के सहयोग से आगे बढ़ने का एक प्रयास है। हमारी यात्रा अभी शुरू हुई है और हमें समाज के लिए बहुत कुछ करना है। हम भविष्य में भी ऐसे ओपन-माइक मंच लेकर आएँगे, जहाँ हर प्रतिभा को सम्मान और हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अवसर मिले।”
अंत में क्लब की ओर से सभी अतिथियों, सदस्यों, सामाजिक संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं का हृदय से धन्यवाद किया गया। क्लब ने सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।
‘The हरफ़नमौला'S Club’ का संदेश — कला से जुड़ें, समाज से जुड़ें और खुशियों को मिलकर बाँटें।

