एशियाई खेल 2026: 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने ईशा सिंह को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर निशानेबाज ईशा सिंह की सराहना की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर निशानेबाज ईशा सिंह को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने ईशा सिंह के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतरीन स्कोर के साथ खेल के दौरान बेहद सटीकता और आत्मसंयम का प्रदर्शन किया। श्री मोदी ने ईशा सिंह को भविष्य में और अधिक सफलताएं अर्जित करने के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और ईशा सिंह के कौशल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।