प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित श्री विनायक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा की और देश की प्रगति व नागरिकों के कल्याण की कामना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में जाकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रार्थना की कि विघ्नहर्ता की कृपा से सभी का कल्याण हो और भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर इस यात्रा के बारे में जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने श्री विनायक मंदिर में पूजा की और भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से सबका कल्याण होगा और देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहेगा।
