भारतीय रेल का निर्णय: वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस अब मथुरा तक चलेगी
भारतीय रेल ने रेलगाड़ी संख्या 11901/11902 वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस के विस्तार को मंजूरी दी है, जिससे अब यह ट्रेन मथुरा स्टेशन तक संचालित होगी।

भारतीय रेल ने रेलगाड़ी संख्या 11901/11902 वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा स्टेशन तक विस्तारित करने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी और मथुरा के बीच यात्रियों को एक अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध होगी, जिससे झांसी, आगरा और मथुरा के बीच यात्रा करने वाले लोगों को अधिक सुविधा मिलेगी।
स्वीकृत विस्तार के बाद, रेलगाड़ी संख्या 11901 अब वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी से मथुरा तक चलेगी, जबकि रेलगाड़ी संख्या 11902 मथुरा से प्रस्थान कर वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी तक वापसी यात्रा करेगी। मथुरा तक विस्तार होने से ट्रेन की कुल यात्रा दूरी 217 किमी से बढ़कर 270 किमी हो जाएगी।
समय-सारणी के अनुसार, विस्तारित सेवा के तहत रेलगाड़ी संख्या 11901 वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी से शाम 16:00 बजे प्रस्थान करेगी और रात 23:00 बजे मथुरा पहुंचेगी। वहीं, वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 11902 मथुरा से सुबह 5:05 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:50 बजे वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।
इस विस्तारित मार्ग के तहत राजा की मंडी, रुनकुटा, दीन दयाल धाम और बाद स्टेशनों पर वाणिज्यिक स्टॉपेज दिए जाएंगे, जिससे इन स्टेशनों के यात्रियों को भी रेल सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इस विस्तार से झांसी, आगरा और मथुरा के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और मार्ग में आने वाले मध्यवर्ती स्टेशनों तक पहुंच में सुधार होगा।


