सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026' के तहत आयोजित की त्वरित भाषण प्रतियोगिता
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने स्वच्छता और हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में एक त्वरित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026' के अंतर्गत राष्ट्रीय राजधानी स्थित सामाजिक न्याय मंत्रालय के मनन कॉन्फ्रेंस हॉल में 'स्वच्छता' विषय पर एक त्वरित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता और हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा एक स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व दृष्टिकोण साझा किए।
प्रतियोगिता के दौरान वक्ताओं ने दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता की संस्कृति विकसित करने और नागरिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस आयोजन ने अधिकारियों को स्वच्छता और सैनिटेशन (स्वच्छता व्यवस्था) के प्रति निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच प्रदान किया।
यह पहल अभियान की उन गतिविधियों का हिस्सा है जिसका लक्ष्य अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों के बीच सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा स्वच्छता, गरिमा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम का समापन अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी और जुड़ाव की सराहना के साथ हुआ।


