निर्वाचन आयोग ने आंध्र प्रदेश और मेघालय में SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ाई
भारत निर्वाचन आयोग ने आंध्र प्रदेश और मेघालय राज्यों में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया की तारीखों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में आयोजित एक बैठक में निर्वाचन आयोग ने आंध्र प्रदेश और मेघालय राज्यों में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया की तारीखें बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. एसएस संधू और डॉ. विवेक जोशी शामिल हुए।
आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आंध्र प्रदेश में नोटिस चरण और दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की अवधि 31 जुलाई 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक होगी, जबकि इसका अंतिम प्रकाशन 16 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मेघालय राज्य के लिए अंतिम प्रकाशन की तारीख 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।