पीएम मोदी ने सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक को शुभकामनाओं के लिए जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करने पर सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका धन्यवाद किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक को सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्र की सेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर दी गई शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) के माध्यम से राष्ट्रपति वुसिक को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे भारत और सर्बिया के बीच साझेदारी को मजबूत करने में राष्ट्रपति के व्यक्तिगत योगदान की सराहना करते हैं।
अपने संदेश में श्री मोदी ने कहा, "आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और मित्रता के लिए धन्यवाद। मैं भारत और सर्बिया के बीच की साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान की बेहद सराहना करता हूं। आपके नेतृत्व में, सर्बिया में असाधारण बदलाव आए हैं। आपने दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ सर्बिया की सेवा की है।"
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वह भारत और सर्बिया के बीच की साझेदारी को और नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हैं।
