प्रधानमंत्री मोदी ने बोत्सवाना के राष्ट्रपति डुमा बोको का जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर बोत्सवाना के राष्ट्रपति डुमा बोको द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका धन्यवाद किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बोत्सवाना के राष्ट्रपति डुमा बोको की ओर से प्राप्त शुभकामना संदेशों के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। यह शुभकामना संदेश प्रधानमंत्री द्वारा सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे करने के अवसर पर भेजा गया था।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट के माध्यम से राष्ट्रपति डुमा बोको को धन्यवाद देते हुए लिखा कि भारत, बोत्सवाना के साथ अपनी मित्रता को अत्यधिक महत्व देता है। उन्होंने आगे कहा कि वह दोनों देशों के बीच मौजूदा घनिष्ठ संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
