प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड के उपमुख्यमंत्री टी.आर. जेलियांग के बेटे के निधन पर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड के उपमुख्यमंत्री श्री टी.आर. जेलियांग के बेटे श्री कुची रंगकाऊ जेलियांग के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड के उपमुख्यमंत्री श्री टी.आर. जेलियांग के बेटे श्री कुची रंगकाऊ जेलियांग के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार और उनके मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि वह नागालैंड के डिप्टी सीएम श्री टी.आर. जेलियांग के बेटे श्री कुची रंगकाऊ जेलियांग के असामयिक निधन से दुखी हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं जेलियांग परिवार और उनके दोस्तों के साथ हैं और उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की।
