प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के कच्छ हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के कच्छ में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के कच्छ में हुए एक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुखद घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि गुजरात के कच्छ में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
